यदि आप किसान कम्पनी के सदस्य / डायरेक्टर हैं या आप किसी किसान कम्पनी का सदस्य बनने की सोच रहे हैं और आपको अभी यह नहीं पता है कि किसान कम्पनी को कैसे आगे बढ़ाया एवं चलाया जाता है तो आप किसान अकादमी द्वारा विशेष रूप से बनाये गए तीन दिवसीय किसान प्रोड्यूसर कम्पनी (FPO) प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं
यह कार्यक्रम किसान अकादमी जीरकपुर मोहाली पंजाब भारत में आयोजित किया जाएगाI
इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आपको तीन दिवस तक यहाँ रहकर पूर्ण मनोयोग से विभिन गतिविधियों में भाग लेना पड़ेगा तभी आप इस विषय की गंभीरता को समझ पाएंगेI
इस कार्यक्रम में निम्नलिखित विषय कवर किये जायेंगेI
| क्रमांक | विषय |
| 1 | किसान कम्पनी क्या होती है इसका गठन करके क्या हासिल किया जा सकता है ? |
| 2 | किसे किसान कम्पनी का सदस्य बनना चाहिए और किसे नहीं बनना चाहिए ? |
| 3 | किसान कम्पनी का गठन कैसे किया जाता है |
| 4 | सदस्य किसानों को किसान कम्पनी से क्या लाभ हो सकते हैं? |
| 5 | किसान कम्पनी में नए मेम्बर बनाने के लिए उन्हें क्या बताया जा सकता है? |
| 6 | किसान कम्पनी को पहले तीन साल और फिर अगले पांच साल कैसे चलाया जाना चाहिए? |
| 7 | शेयर क्या होते हैं और इनका प्रबंधन कैसे किया जा सकता है ? |
| 8 | बड़ी पूँजी एकत्र करने के क्या क्या तरीके हो सकते हैं ? |
| 9 | किसान कम्पनी में ऐसी व्यवस्था कैसे विकसित की जाए कि वो अपने आप चले? |
| 10 | किसान कम्पनी से आर्थिक सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा के लक्ष्य को कैसे प्राप्त किया जा सकता है ? |
| 11 | ऐसे कौन कौन से बिजनेस हैं जिन्हें किसान कम्पनी में बड़े आराम से किया जा सकता है ? |
| 12 | बिजेनस प्लान कैसे विकसित किया जाता है और से सदस्य किसानों के आर्थिक सहयोग से कैसे कामयाब किया जा सकता है |
| 13 | किसान कम्पनी की सालाना रिटर्न्स कौन कौन सी होती है और उन्हें कैसे भरवाया जा सकता है ? |
| 14 | किसान कम्पनी से होने वाले लाभ को सदस्य किसानों में कैसे वितरित किया जा सकता है ? |
| 15 | किसान कम्पनियों के बारे में ऐसी कौन कौन कौन सी गलतियाँ हैं जिनसे सीखा जा सकता है? |
किसान अकादमी को किसान संचार संस्था के द्वारा गुरुकुल के सिद्दांत पर बनाया गया है इसमें रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने रहने खाने का कोई शुल्क नहीं है आप यदि चाहें तो पांच सौ रुपये प्रति दिन के हिसाब से सहयोग करके किसान अकादमी को चलते रहने में मदद कर सकते हैं
इच्छुक किसान साथी नीचे दिए गए गूगल फॉर्म के लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर सकते हैं बीस प्रतिभागियों का बैच पूरा होने पर आपको एक हफ्ते पहले अग्रिम सूचना भेज कर प्रशिक्षण हेतु आमंत्रित किया जायेगा